Top News

दिन में बिजली कटौती से तीन दर्जन गांवों में जीवन अस्त-व्यस्त

दिन में बिजली कटौती से तीन दर्जन गांवों में जीवन अस्त-व्यस्त

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र में शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हुई बिजली कटौती ने लगभग तीन दर्जन गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। भीषण गर्मी के बीच दिनभर बिजली न रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल संकट गहरा गया, वहीं किसान सिंचाई और गेहूं की मड़ाई नहीं कर सके। छोटे बच्चों और बुजुर्गों की हालत गर्मी में सबसे ज्यादा खराब रही। उधर, दुकानदारों को भी नुकसान उठाना पड़ा, क्योंकि फ्रिज-फ्रीजर बंद रहने से खाद्य सामग्री खराब होने लगी। व्यापार मण्डल अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव ने बार-बार हो रही कटौती पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। बिजली विभाग के अनुसार, नए कनेक्शन जोड़ने और तार बदलने के कारण यह कटौती की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post