Top News

अंकपत्र व पुरस्कार पाकर खिले नन्हें चेहरे, गूंजा विद्यालय प्रांगण

अंकपत्र व पुरस्कार पाकर खिले नन्हें चेहरे, गूंजा विद्यालय प्रांगण

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अंतर्गत बाबा बहाल दास इंटर कॉलेज, करहां का आंगन बुधवार को खुशियों की मधुर सरगम से गूंज उठा। वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं सम्मान समारोह में जब विद्यार्थियों ने अपने परिश्रम का फल अंकपत्र और पुरस्कार के रूप में पाया, तो उनके चेहरों की मुस्कान मानो सफलता की कहानी कह रही थी।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक चंद्रशेखर मौर्य, प्रधानाचार्य इंद्रजीत मौर्य व संरक्षक संगीता मौर्य द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। भक्ति और उल्लास के इस संगम में छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के नन्हें विद्यार्थियों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं तक प्रतिभा की छटा बिखरी रही।

नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी में रवेश सिंह, शशांक चौरसिया व अन्नू चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 1 से 5 तक कृतिका सिंह, वैवर्त मौर्य, आसना यादव, सुष्मिता भारद्वाज व विकास यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं कक्षा 6, 7, 8, 9 व 11 में अर्चिता चौहान, शिल्पा राजभर, अमृता राव, शिवा राजभर तथा सुनैना यादव ने सफलता का परचम लहराया। विद्यालय प्रशासन द्वारा प्रत्येक कक्षा के प्रथम तीन स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया, साथ ही सभी सफल विद्यार्थियों को अंकपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं में बृजेश यादव, धर्मेंद्र तिवारी, निशिता मद्धेशिया, वीरेंद्र सिंह, सुखराम यादव, अलका सिंह, एहतेशाम आलम, ज्ञानदीप गौतम, प्रतिभा शर्मा, कमलेश मौर्य, खुर्शीद आलम, तान्या, जिवलाल चौहान, दीपचंद गुप्ता, विकास रावत, अखिलेश मौर्य, लखेंद्र चौहान, अरुण कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इनके साथ सैकड़ों अभिभावकों की सहभागिता ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी ऊंचाई प्रदान की। समारोह के अंत में हर चेहरे पर संतोष और प्रेरणा की चमक थी, मानो यह संदेश दे रही हो- लगन और विश्वास से जो सफर तय किया जाए, हर मंजिल फिर मुस्कुराकर गले लग जाए।



Post a Comment

Previous Post Next Post