Top News

बड़ी बहन के नक्शेकदम पर छोटी बहन ने किया जिला टाप

बड़ी बहन के नक्शेकदम पर छोटी बहन ने किया जिला टाप

करहां (मऊ) : बीएसआरके इंटर कालेज रामनगर ख़ालिसा की छात्रा वर्षा पांडेय ने हाईस्कूल परीक्षा में जिला में 9वां स्थान प्राप्त किया है। उसकी बड़ी बहन सारिका पांडेय भी उक्त कालेज की छात्रा के रुप में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में सम्मानजनक स्थान प्राप्त कर चुकी है।

पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के प्रयागपुर निवासिनी वर्षा पांडेय के पिता रतन कुमार पांडेय एक प्राइवेट फर्म में सुपरवाइजर हैं जबकि माता शशिकला पांडेय गृहणी हैं। उसकी बड़ी बहन सारिका पांडेय ने इंटरमीडिएट में जिले में प्रथम स्थान व हाईस्कूल में चौथा स्थान प्राप्त किया था। एक अन्य बड़ी बहन विजया पांडेय दिल्ली विश्वविद्यालय में इतिहास विषय से परास्नातक की पढ़ाई कर रही हैं जबकि छोटा भाई रुद्र पांडेय 8वीं का छात्र है।

अजीत एक्सप्रेस से बातचीत में वर्षा पांडेय ने बताया कि वे 4 घंटे घरपर पढ़ाई करने के साथ कालेज एवं पट्टी बाजार स्थित बीटा कोचिंग सेंटर में अध्ययन करती थीं। उन्हें पढ़ाई के अलावा नृत्य करने में खूब मन लगता है। वे आगे एसएससी सीजीएल की तैयारी करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि बहुत साधारण से परिवार की सदस्य होने के बावजूद उसके माता-पिता और बहनें पढ़ाई का बेहतर वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ सभी गुरुजनों को दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post