Top News

वैभव ने 6ठवाँ स्थान प्राप्त कर बढ़ाया मान, बनेगा आईएएस

वैभव ने 6ठवाँ स्थान प्राप्त कर बढ़ाया मान, बनेगा आईएएस

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना के सुरहुरपुर स्थित एपीबीपी स्मृति बालिका इंटर कालेज में हाईस्कूल के छात्र वैभव यादव ने जिले में 6ठवाँ स्थान प्राप्त कर स्कूल सहित क्षेत्र का नाम रौशन किया है। उसे शाम को कालेज में प्रधानाचार्या रेनुलता पाठक ने स्टाफ सहित माला-फूल पहनाकर मिठाई खिलाकर बधाई दी।

जौनपुर जिले के सिकरारा थानांतर्गत लाला बाजार विशुनपुर के मूल निवासी वैभव के पिता अखिलेश कुमार यादव मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत के जमालपुर पोखरा स्थित परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं। वे गृहणी पत्नी बिंदू यादव व कक्षा 7 की छात्रा अनन्या बिटिया के साथ कस्बे के कबीराबाद मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं।

वैभव ने अजीत एक्सप्रेस से बातचीत के क्रम में बताया कि उसके चचेरे भाई आदर्श यादव भी 95 प्रतिशत अंकों के साथ टापरो की सूची में स्थान बना चुके हैं। वह सिलेबस की तैयारी पूर्ण करने के बाद 3 से 4 घंटा इसे दुहराने का काम करता था तथा अन्साल्ड पेपर हल करके तैयारी किया। उसका सपना आईएएस बनकर देश की सेवा करना है। उसकी पढ़ाई के अलावा अन्य किसी मे मन नहीं लगता है। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता सहित कालेज प्रबंधक अशीत कुमार पाठक, प्रधानाचार्या रेनुलता पाठक, संरक्षक चंदन उपाध्याय व सभी शिक्षकों को दिया है।



Post a Comment

Previous Post Next Post