Top News

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम की उठाई मांग

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम की उठाई मांग

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के टेकई गांव में सोमवार सुबह 35 वर्षीय विवाहिता की अचानक मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने मौत को संदिग्ध बताते हुए पोस्टमार्टम की मांग की।

मिली जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के लोकापुर गांव निवासी रमेश प्रसाद की पुत्री पूजा की शादी करीब 16 वर्ष पहले टेकई निवासी राकेश कुमार से हुई थी। रविवार रात वह परिवार के साथ भोजन करने के बाद सो गई थी, लेकिन सुबह उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। ससुराल पक्ष के मुताबिक, वह कुछ दिनों से पेट दर्द से परेशान थी और उसका इलाज पीजीआई चक्रपानपुर में चल रहा था।

घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका के पिता ने बताया कि वे किसी पर आरोप नहीं लगा रहे, बल्कि अपनी बेटी की मौत का सही कारण जानना चाहते हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post