Top News

अंकपत्र व पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत होकर चहके विद्यार्थी

अंकपत्र व पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत होकर चहके विद्यार्थी

करहां (मऊ) : करहां स्थित बाबा बहाल दास इंटर कालेज में बुधवार को वार्षिक परीक्षाफल के अंकपत्रों का वितरण एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रत्येक कक्षा में श्रेष्ठ तीन स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को ट्राफी, मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, वहीं सभी सफल विद्यार्थियों को अंकपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक चंद्रशेखर मौर्य, प्रधानाचार्य इंद्रजीत मौर्य व संरक्षक संगीता मौर्या मां सरस्वती के चित्र पर पूजन-अर्चन, माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोंगो को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी में क्रमशः रवेश सिंह, शशांक चौरसिया व अन्नू चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा-1 से 5 तक क्रमशः कृतिका सिंह, वैवर्त मौर्य, आसना यादव, सुष्मिता भारद्वाज व विकास यादव ने श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। कक्षा-6, 7, 8, 9 व 11 में क्रमशः अर्चिता चौहान, शिल्पा राजभर, अमृता राव, शिवा राजभर तथा सुनैना यादव ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य इंद्रजीत मौर्य व संगीता मौर्य ने इन सबके सहित प्रत्येक कक्षाओं के प्रथम तीन टापरो को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर बृजेश यादव, धर्मेंद्र तिवारी, निशिता मद्धेशिया, वीरेंद्र सिंह, सुखराम यादव, अलका सिंह, एहतेशाम आलम, ज्ञानदीप गौतम, प्रतिभा शर्मा, कमलेश मौर्य, खुर्शीद आलम, तान्या, जिवलाल चौहान, दीपचंद गुप्ता, विकास रावत, अखिलेश मौर्य, लखेंद्र चौहान, अरुण कुमार सहित सैकड़ों बच्चे व अभिभागकगण उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post