करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के करहां बाजार स्थित श्री एस.एम.बी.एम. इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही मेडल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया और छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक कपिलदेव मौर्य तथा प्रधानाचार्य राजकुमार मौर्य ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल, ट्रॉफी एवं अंकपत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में शिक्षकगण भी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से राजकुमार मौर्य, अंकित मौर्य, राजेश पासवान, बी.के. चौहान सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे। इस मौके पर प्रबंधक कपिलदेव मौर्य ने कहा कि शिक्षा ही समाज में बदलाव का सबसे प्रभावी माध्यम है और विद्यार्थियों की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। समारोह का समापन विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।



Post a Comment