अंबेडकर जयंती पर नगपुर गांव में सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धाजंलि
करहां (मऊ) : डाक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर स्थानीय तहसील क्षेत्र के नगपुर गांव में ग्राम प्रधान राहुल यादव के आवास पर एक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि डाक्टर अंबेडकर ने समाज के शोषित एवं वंचित वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया, जिसे देश सदैव याद रखेगा। भारत के संविधान की रचना कर उन्होंने कानून का राज्य स्थापित किया। सभी वर्गों को समान रुप से रहने और जीने का अधिकार उन्होंने दिया। इस दौरान सभी ने सामाजिक समरसता, शिक्षा और समानता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान राहुल यादव, डाक्टर सोचन भारती, रामानंद यादव, पूर्व प्रधान दिवाकर यादव, राजकुमार पासवान एडवोकेट, संजय यादव, राजमन यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment