बीएड प्रवेश परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था रही सख्त
करहां (मऊ) : बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय ने टाउन इंटर कालेज, नेशनल इंटर कालेज सहित रानीपुर और चिरैयाकोट क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए तथा केंद्र व्यवस्थापकों से अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र व पहचान पत्र की अनिवार्य जांच सुनिश्चित करने को कहा। परीक्षा केंद्रों के बाहर भी पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुई।


Post a Comment