Top News

भूमिधरी में निर्माण रोकने पर मारपीट, तीन घायल

भूमिधरी में निर्माण रोकने पर मारपीट, तीन घायल

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खडगिलिया गांव निवासी रामशकल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 15 मई की रात उनकी भूमिधरी भूमि में जबरन निर्माण कार्य किया जा रहा था। विरोध करने पर अवनीश, धर्मेंद्र, ज्ञानचंद्र, प्रकाश व राजेंद्र ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर घायल दिया। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शनिवार को केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

पीड़ित के अनुसार हमले में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी मंशा और पुत्र आनंद को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया, जिससे मंशा के मुंह पर चोटें आईं तथा आनंद का हाथ फ्रैक्चर हो गया। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। 





Post a Comment

Previous Post Next Post