Top News

बारात से लौट रहे युवक पर हमला, केस दर्ज

बारात से लौट रहे युवक पर हमला, केस दर्ज

करहां (मऊ) : रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सादीपुर निवासी रवि सरोज ने अपने साथ हुई मारपीट की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मंगलवार को केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरु किया है।

दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि वह 12 मई को दरौरा से मड़ूसरा बुजुर्ग में बारात गया था। देर रात वापस लौटते समय शमशाबाद पोखरे के पास कुछ लोगों ने रास्ता रोककर हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि अरविंद सरोज, अमन सरोज तथा राहुल सरोज सहित 5-6 लोगों ने बाइक से गिराकर लाठी-डंडा व राड से मारपीट की। घटना में उसका दाहिना हाथ टूट गया तथा शरीर पर कई चोटें आई हैं। वे जान से मारने की धमकी भी दिए हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post