Top News

जाम नाले, बंदरो व पशुओं के उत्पात, पेयजल व रोड किनारे अतिक्रमण की समस्या से दो-चार करहां क्षेत्र



बरसात से पहले ग्रामीण क्षेत्रों के नालों के साफ-सफाई की मांग

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के विभिन्न गांवों में बरसात से पहले जाम  नालियों व नालों क़ई साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी जमा हो रही है। नालियों का पानी कई जगह सड़कों पर बहने से दुर्गंध फैल रही है और लोगों को आने-जाने में भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। 


भीषण गर्मी में पेयजल संकट से बढ़ी परेशानी

करहां (मऊ) : लगातार बढ़ती गर्मी और तेज धूप के कारण करहां परिक्षेत्र के कई गांवों में पेयजल संकट की स्थिति बनने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ हैंडपंपों का जलस्तर प्रभावित होने से पानी की उपलब्धता कम हुई है। सुबह और शाम पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ देखी जा रही है। लोगों ने पेयजल की व्यवस्था बेहतर किए जाने की मांग प्रशासन से की है।

सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण से आवागमन प्रभावित

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के कई संपर्क मार्गों और बाजार क्षेत्रों में सड़क किनारे बढ़ रहे अतिक्रमण व बेतरतीब खड़े किए जा रहे वाहनों से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की पटरी पर अस्थायी कब्जे और सामग्री रखे जाने से सड़क संकरी हो रही है, जिससे अक्सर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। लोगों ने प्रशासन से अभियान चलाकर समस्या के समाधान की मांग की है।

बंदरों व बेसहारा गोवंशों से किसानों की बढ़ी चिंता

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के दर्जन भर गावों में किसानों को बंदरों व बेसहारा पशुओं के उत्पात की बढ़ती समस्या पर चिंता व्यक्त की है। किसानों का कहना है कि रात के समय पशु खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वहीं दिन में बंदरों के उत्पात से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने मांग की है कि बंदरों व पशुओं के संरक्षण और रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post