मासिक बैठक में संगठन विस्तार और बूथ मजबूती पर हुई चर्चा
करहाँ (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना प्रथम की मासिक कार्य बैठक रविवार को वरिष्ठ भाजपा नेता छोटू प्रसाद के कैंप कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान पदाधिकारियों और बूथ अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लाभार्थियों से लगातार संपर्क बनाए रखें तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। साथ ही "अपना बूथ सबसे मजबूत" अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता छोटू प्रसाद, संयोजक व जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान, बूथ अध्यक्ष यशवंत चौहान, आशीष चौधरी, शुभम वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Post a Comment