Top News

सीबीएसई इंटर की परीक्षा में हर्षिता व नशरा शेख ने लहराया परचम

सीबीएसई इंटर की परीक्षा में हर्षिता व नशरा शेख ने लहराया परचम

करहां (मऊ) :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्थानीय तहसील के किसान की बेटी नशरा शेख़ न 90.8 प्रतिशत तो ग़ज़ल गायक पिता की बिटिया हर्षिता सिंह ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गौरवान्वित किया है।

मुहम्मदाबाद गोहना स्थित हेवन गार्डेन स्कूल की छात्रा नशरा शेख अरैला गांव निवासी किसान अली हसन शेख व शिक्षिका मां ज़ीनत बानो की बेटी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर माता-पिता सहित विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

वहीं प्रख्यात ग़ज़ल गायक विनोद प्रताप की बिटिया भांजी हर्षिता सिंह माही ने अमृत पब्लिक स्कूल मऊ की छात्रा के रुप में सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार, गांव-क्षेत्र, विद्यालय और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। हर्षिता की सफलता पर मां अर्चना सिंह मंटू ने शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों सहित बधाई दी है। दोनों छात्राओं की इस सफलता को मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम बताया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post