Top News

जाह्नवी सिंह के असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन से हर्ष

जाह्नवी सिंह के असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन से हर्ष

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के ग्राम सभा कमालपुर कोलौरा निवासिनी व दिल्ली आईआईटी से रिसर्च करने वाली जाह्नवी सिंह का हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 'असिस्टेंट प्रोफेसर' पद की परीक्षा में राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट में दूसरे स्थान पर चयन हुआ है। इस खबर से गांव-क्षेत्र में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया और बधाई देने वालों का तांता लगा है।

बता दें कि जाह्नवी मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के गांधीनगर मोहल्ले में आवास बना कर रहने वाले नेशनल इंटर कालेज के हिंदी विषय के ख्यातिप्राप्त प्रवक्ता रहे स्वर्गीय पारसनाथ सिंह के ज्येष्ठ पुत्र एवं भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा राबर्टस्गंज में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक पद पर कार्यरत डा. संजय सिंह की पुत्री एवं शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय मालव के प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह की भतीजी हैं। जाह्नवी बचपन से ही एक बहुत ही मेधावी छात्रा रही है। उन्होंने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में ही सीबीएसई बोर्ड का पूरा इलाहाबाद जोन टाप किया था। वर्तमान में वे दिल्ली विश्वविद्यालय से अपना परास्नातक पूरा करने, पहले ही प्रयास में जेआरएफ उत्तीर्ण करने के बाद दिल्ली आईआईटी से अपना रिसर्च पूर्ण की है।

बिटिया की शानदार सफलता पर खंड शिक्षा अधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना ओमप्रकाश तिवारी, संजय कुमार तिवारी, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, शशि भूषण राय, कृपा नारायण तिवारी, राजेश कुमार, बासुकीनाथ तिवारी, शिवमुनि चौहान के साथ ही साथ ग्राम कोलौरा के पूर्व प्रधान दयानंद सिंह, शेषनाथ सिंह, ओमपाल सिंह, रामप्रताप सिंह पप्पू, सुबोध सिंह, पंकज सिंह, राजेश सिंह, विश्वजीत सिंह, नरसिंह नारायण सिंह, संजय राय, डा. अफ्फान अहमद, अंजनी कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार यादव, रामध्यान यादव आदि ने बिटिया की सफलता पर बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।



Post a Comment

Previous Post Next Post