Top News

ग्राम देवता की भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंची राजस्व टीम

ग्राम देवता की भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंची राजस्व टीम

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के कमालपुर पहाड़पुर गांव में ग्रामदेवता के सार्वजनिक धार्मिक स्थल डीह स्थान की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत के बाद मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गांव निवासी रामजीत चौहान द्वारा तहसील दिवस में शिकायत किए जाने पर लेखपाल अनिल यादव ने ग्रामीणों की मौजूदगी में भूमि का सीमांकन कर स्थल की निशानदेही कराई।

जांच के दौरान रामप्यारे चौहान द्वारा मिट्टी पाटने का कार्य कराए जाने की बात सामने आने पर उन्हें अगली कार्रवाई तक किसी भी प्रकार का निर्माण अथवा कार्य रोकने के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने डीह स्थान को गांव की आस्था से जुड़ा स्थल बताते हुए भूमि को स्थायी रुप से सुरक्षित कराने की मांग की। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं भी मौजूद रहीं।

ग्रामीणों ने बताया कि डीह स्थान पर वर्षों से पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान होते रहे हैं तथा अतिक्रमण के कारण लोगों को पूजा-अर्चना में परेशानी हो रही थी। लोगों का कहना है कि इस भूमि को सुरक्षित कराने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। राजस्व टीम ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया



Post a Comment

Previous Post Next Post