Top News

कूड़ा फेकने से मना करने पर महिला से मारपीट, सात पर केस

कूड़ा फेकने से मना करने पर महिला से मारपीट, सात पर केस

करहां (मऊ) : रानीपुर थाना क्षेत्र के भुसुवा तेलपुरवा गांव निवासी प्रियंका गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही रामध्यान उसकी पत्नी, संजीत, नंदलाल, नरेंद्र, गोविंदा, सोनी देवी सहित अन्य पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस न सोमवार को केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घर के पास कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे, लोहे के राड और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पति प्रदीप गुप्ता तथा परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें आईं। पीड़िता ने बताया कि प्रदीप गुप्ता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


प्रशासक बनाए जाने पर प्रधानों में हर्ष

करहां (मऊ) : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पंचायतों के चुनाव विधानसभा चुनावों के बाद कराए जाने एवं ग्राम पंचायतों का प्रशासक वर्तमान ग्राम प्रधानों को बनाए जाने के निर्णय का प्रधान संघ ने स्वागत किया है। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक अध्यक्ष नौशाद अहमद सहित अनेक ग्राम प्रधान शीला सिंह, पूनम जायसवाल, गीता देवी, प्रतिभा सिंह, प्रियंका सिंह, भारती सिंह, धीरेंद्र प्रताप, देवंती देवी, विवेक सिंह, राहुल यादव, प्रमोद कुमार ने कहा कि इस निर्णय से विकास के कार्य भी बाधित नहीं होंगे और जनता की सरकार भी बनी रहेगी। सबने शासन व प्रशासन के इस निर्णय हेतु आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post