एफआईआर आधारित मुहम्मदाबाद कोतवाली की 04 व रानीपुर थाने की 01 खबर
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध गंभीर रुप से घायल
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के उतरेजपुर निवासी अविनाश कुमार ने क्षेत्राधिकारी को तहरीर देकर बताया कि उनके पिता लालचंद 14 जून को साइकिल लेकर गालिबपुर हेस्टिंग प्वाइंट के पास खड़े थे कि एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल संख्या UP54 AX 6960 के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर, मुंह, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आईं और उन्हें आजमगढ़ के शारदा हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना में सूचना देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। सीओ के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
-----------------------------------------
टावर से 11 सोलर पैनल चोरी में अज्ञात के खिलाफ केस
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के जमुई भांटीकला रोड स्थित जियो कंपनी के मोबाइल टावर से 29 मई की रात अज्ञात चोरों द्वारा 11 सोलर पैनल चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सभी पैनल 420 वाट क्षमता के थे और इनकी कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। घटना की जानकारी टावर के टेक्नीशियन बाबूराम यादव ने पुलिस को दी, जिसके आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
------------------------------------------
जमीन के विवाद में मारपीट, चार नामजद सहित एक अज्ञात पर केस
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुतरही गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रुप ले लिया। पीड़िता उषा देवी की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को रामकरन, अवधेश, संजय और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आरोप है कि 10 जून को विपक्षियों ने जबरन उनकी दीवार पर निर्माण कार्य करते हुए छत डाल दी। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें उषा देवी और उनके पति घायल हो गए। आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
-----------------------------------------
पुरानी रंजिश में मारपीट, कई लोग घायल, केस दर्ज
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के जमीन नरौनी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित नौबत की शिकायत पर पुलिस ने शिवकुमार, दीपचंद, मनोज, सूर्यभान, अजय और राजू के खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज किया है।
आरोप है कि 17 जून की दोपहर इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और घूंसों से हमला कर दिया। इस घटना में नौबत के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी शांति देवी भी घायल हो गईं। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
-----------------------------------------
नाबालिग को भगाने में एक युवक पर केस
करहा (मऊ) रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नाबालिग के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पलिया निवासी रोशन राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि उक्त 15 वर्षीय किशोरी 12 जून को शाम करीब 6 बजे घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि रोशन राजभर शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की तलाश कर रही है।

Post a Comment