प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चला स्वच्छता अभियान
करहां (मऊ) : केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे से लगे बरहदपुर स्थित किशुनदास बाबा की कुटी, रामजानकी मंदिर एवं महलिया शिवालय के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामशरन चौहान ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक सामाजिक दायित्व है। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कहा कि उनके विजन से जन-जन में स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़ी है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता छोटू प्रसाद, मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा, महामंत्री राहुल सिंह, संतोष सिंह, श्याम चौबे, राजेंद्र मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने स्वच्छता बनाए रखने तथा लोगों को इसके प्रति जागरुक करने का संकल्प लिया।




Post a Comment