Top News

रजिस्ट्री विभाग के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ता मुंशी तीसरे दिन भी धरने पर डटे

रजिस्ट्री विभाग के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ता मुंशी तीसरे दिन भी धरने पर डटे

करहां (मऊ) : रजिस्ट्री विभाग के निजीकरण प्रस्ताव के विरोध में मुहम्मदाबाद गोहना में अधिवक्ताओं और मुंशियों का आंदोलन बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। उप निबंधक कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने सरकार के फैसले के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराते हुए प्रस्ताव को तत्काल वापस लेने की मांग की। धरने पर मौजूद लोगों ने कहा कि रजिस्ट्री विभाग लंबे समय से आम जनता को पारदर्शी और सरल सेवाएं प्रदान करता आ रहा है। ऐसे में इसका निजीकरण किए जाने से न केवल व्यवस्था की पारदर्शिता और जवाबदेही प्रभावित होगी, बल्कि आम लोगों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ सकता है।

वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि निजीकरण के बजाय विभागीय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए तथा आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था कर सेवाओं को बेहतर बनाया जाए, ताकि जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक निजीकरण का प्रस्ताव वापस नहीं लिया जाता।

Post a Comment

Previous Post Next Post