12 जुलाई के वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारी तेज, आठ ग्राम पंचायतों ने उठाए पौधे
करहां (मऊ) : 12 जुलाई को प्रस्तावित वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियां विकासखंड मुहम्मदाबाद गोहना में अंतिम चरण में हैं। गुरुवार को शमशाबाद, दरौरा, दतौली, भाटीकला, दपेहड़ी, याकूबपुर, चकसहजा और अरैला ग्राम पंचायतों के लिए करजौली, महताबपुर व भुजहीं नर्सरियों से पौधों का उठान कराया गया।
ग्राम प्रधानों, प्रतिनिधियों और श्रमिकों ने ट्रैक्टर-ट्रालियों के जरिए पौधों को संबंधित गांवों तक पहुंचाया। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सत्यप्रकाश पांडेय ने बताया कि 12 जुलाई को विकासखंड की 83 ग्राम पंचायतों में 1.45 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए गड्ढों की खुदाई सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने पौधों के सुरक्षित रखरखाव और लक्ष्य के अनुरुप पौधरोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।



Post a Comment