गौसेवा के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
करहां (मऊ) : सत्य श्रीसाईं समिति, मऊ के तत्वावधान में मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के करजौली स्थित मद्धेशिया वैश्य अनाथ आश्रम, संत सरजू दास गौशाला एवं उपवन परिसर में गुरुवार को गौसेवा एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने गौशाला में गायों की सेवा करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
समिति के संयोजक जवाहर प्रसाद मद्धेशिया एवं दयाशंकर प्रसाद मद्धेशिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। वक्ताओं ने कहा कि गौसेवा और पौधरोपण भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपराएं हैं तथा इनसे समाज में सेवा और प्रकृति संरक्षण की भावना मजबूत होती है।
इस अवसर पर बलिया जनपद के बेल्थरा रोड तहसील अंतर्गत ग्राम बिशनपुरा निवासी राजकुमार मद्धेशिया ने गौशाला के लिए एक बोरी दर्रा (पशु चारा) भेंट कर सहयोग प्रदान किया। समिति की ओर से उनके इस योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में आश्रम के सदस्य जगदीश प्रसाद गुप्त, हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक सूरज कुमार मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। अंत में उपस्थित लोगों ने नियमित रुप से गौसेवा, पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।


Post a Comment