Top News

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 183 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 183 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना स्थित आर.ए.एफ. मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल की ओर से शुक्रवार को विकासखंड मुहम्मदाबाद गोहना के माहपुर, प्रधानपुर और गालिबपुर गांवों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने कुल 183 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराईं।

माहपुर में आयोजित शिविर में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी रही। न्यूरो फिजिशियन डा. के.के. दूबे, जनरल फिजिशियन एवं बाल रोग विशेषज्ञ डा. के.के. नंदन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. सुदीक्षा तथा डा. ए.पी. सिंह ने अपनी टीम के साथ विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच की। शिविर में सर्दी-खांसी, वायरल बुखार, टायफाइड, मलेरिया, दमा, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ों का दर्द, साइटिका, पाचन संबंधी समस्याएं, एनीमिया, साइनस, सिरदर्द, अनियमित माहवारी, ब्लीडिंग एवं बांझपन सहित कई बीमारियों के मरीजों का परीक्षण किया गया।

तीनों गांवों में आयोजित शिविरों में माहपुर में 53, प्रधानपुर में 44 तथा गालिबपुर में 86 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। जांच के बाद चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह दी और जरुरत के अनुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया। इस दौरान अस्पताल के संचालक डा. पंकज तोमर, ओ.पी. सिंह तथा अस्पताल के अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post