Top News

आरएएफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के हेल्थ कैम्प में 183 मरीजों का हुआ मुफ्त उपचार

आरएएफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के हेल्थ कैम्प में 183 मरीजों का हुआ मुफ्त उपचार

करहां, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना स्थित आर.ए.एफ. मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सौजन्य से शुक्रवार को ब्लाक क्षेत्र के माहपुर, प्रधानपुर व गालिबपुर में फ्री हेल्थ कैम्प लगाया गया। इसमें मौजूद डॉक्टरों द्वारा स्त्री-पुरुष, वृद्ध-बालक कुल 183 रोगियों को फ़्री परामर्श प्रदान कर दवा वितरित की गई।

बता दें कि सघन बसे मुस्लिम बहुल इलाके माहपुर में लगाये गये इस फ्री हेल्थ कैम्प में सुबह से शाम तक मरीज आते रहे। न्यूरो फिजिशियन डाक्टर के.के. दूबे, बाल रोग विशेषज्ञ जनरल फिजिशयन डाक्टर के.के. नंदन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुदीक्षा, डाक्टर ए.पी. सिंह ने सहयोगी चिकित्सकों संग मिलकर विभिन्न रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

इनमें सर्दी, खांसी, वायरल बुखार, टायफाइड, मलेरिया, दमा, जोड़ दर्द, बीपी, शुगर, साइटिका, पाचन, बाँझपन, सरदर्द, ब्लीडिंग, अनियमित माहवारी, साइनस, एनीमिया आदि विभिन्न रोगों के कुल 183 मरीजों का फ्री जांचकर परामर्श दिया गया एवं आवश्यकतानुसार दवा दी गयी। इसमें माहपुर में 53, प्रधानपुर में 44 गालिबपुर में 86 मरीज देखे गए। इस मौके पर अस्पताल के संचालक डाक्टर पंकज सिंह तोमर, ओमप्रकाश सहित अन्य सहयोगी व मरीज मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post