भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधरोपण
करहां (मऊ) : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत शुक्रवार को मुहम्मदाबाद गोहना निवासी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान ने पौधरोपण किया।
उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया और कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करते हैं। इस अवसर पर निगम विकास, आनंद, आकाश सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे और सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।


Post a Comment