Top News

29 पाउच अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

29 पाउच अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने रोडवेज तिराहे के पास एक झोपड़ी में छापेमारी कर 29 पाउच बंटी बबली देशी शराब के साथ सपन जायसवाल निवासी मुबारकपुर, थाना मुबारकपुर जिला- आजमगढ़ को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को पकड़ा। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

नाबालिग को भगाने के आरोप में तीन पर केस

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने अलाउद्दीन पट्टी निवासी सूरज यादव, उसकी मां सीमा और पिता सुरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पिता के अनुसार बेटी 7 जुलाई को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान सूरज यादव पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा। साथ ही उसके माता-पिता पर फोन पर धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post