कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा के 64वें जन्मदिवस पर किया पौधरोपण
करहां (मऊ) : उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के 64वें जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना के सभासदों एवं जनप्रतिनिधियों ने जमालपुर स्थित पानी टंकी परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) देवेश मिश्रा की मौजूदगी में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और सभी को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुप्ता 'डायमंड', भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान, विनोद शुक्ला, नंदलाल सोनकर, राजकुमार मद्धेशिया, बृजेश कुमार, कैसर मलिक, सुमंत यादव एवं गुंजन श्रीवास्तव सहित नगर पंचायत के सभासद और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।




Post a Comment