Top News

83 ग्राम पंचायतों में 1.45 लाख पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

83 ग्राम पंचायतों में 1.45 लाख पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

करहां (मऊ) : वृहद पौधरोपण अभियान के तहत रविवार को विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना की सभी 83 ग्राम पंचायतों में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया। अभियान के अंतर्गत अमृत सरोवर, विद्यालय, खेल मैदान, पंचायत भवन, पोखरों के किनारे तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कुल 1.45 लाख पौधे लगाए गए। प्रत्येक ग्राम पंचायत में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 1,712 पौधों का रोपण किया गया।

खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह से ही शुरु हुए अभियान में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भागीदारी की। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल भी जरुरी है, ताकि पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल हो सके। अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व ग्रामीणों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। ग्राम पंचायत सरया में पानी की टंकी के समीप गाटा संख्या 144 पर भी पौधरोपण किया गया।



Post a Comment

Previous Post Next Post