Top News

मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को किया जागरुक

मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को किया जागरुक

करहां (मऊ) : मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने देवसीपुर और सद्धोपुर ग्राम पंचायत भवनों में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, छात्राओं और किशोरियों ने भाग लिया।

महिला उपनिरीक्षक माधुरी सागर ने महिला सुरक्षा कानूनों, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।

कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन 1090, 181, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी गई। इस दौरान महिला कांस्टेबल रमिता मौर्या, आकांक्षा सिंह, सुषमा बिंद सहित अन्य महिला पुलिसकर्मी मौजूद थीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post