Top News

साइबर पुलिस ने खोया मोबाइल किया बरामद, वास्तविक स्वामी को सौंपा

साइबर पुलिस ने खोया मोबाइल किया बरामद, वास्तविक स्वामी को सौंपा

करहां (मऊ) : रानीपुर थाना पुलिस की साइबर टीम ने भारत सरकार के CEIR पोर्टल की सहायता से खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को वापस सौंप दिया। इस कार्रवाई से पीड़ित के चेहरे पर खुशी लौट आई।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर फ्रॉड एवं साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना शीतला प्रसाद पाण्डेय तथा प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार के मार्गदर्शन में साइबर टीम ने कार्रवाई की। पीड़ित निखिल कुमार पुत्र पारस राम निवासी खुरहट, थाना रानीपुर ने अपना मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर मोबाइल को CEIR पोर्टल पर ब्लॉक कर ट्रैकिंग शुरू की गई।

साइबर टीम ने तकनीकी सहायता से iQOO Z10R 5G मोबाइल बरामद कर गुरुवार को उसके वास्तविक स्वामी को सौंप दिया। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 24,999 रुपये बताई गई है। मोबाइल खुुरहट बाजार क्षेत्र से गुम हुआ था।

इस सफलता में साइबर सेल के नोडल अधिकारी उपनिरीक्षक रामाश्रय कुमार, सहायक नोडल अधिकारी मुख्य आरक्षी सुधा अग्रहरी, कंप्यूटर ऑपरेटर अब्दुल रब तथा महिला आरक्षी प्रियंका मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे उसकी बरामदगी की संभावना बढ़ जाती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post