Top News

पंचमुखी हनुमान मंदिर की दान पेटिका का ताला तोड़कर चोरी

पंचमुखी हनुमान मंदिर की दान पेटिका का ताला तोड़कर चोरी

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर की दान पेटिका का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नकदी लेकर फरार हो गया। मामले में मंदिर की देखरेख करने वाले विनोद कुमार सिंह निवासी अल्लीपुर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।

तहरीर के अनुसार 4-5 जुलाई की रात करीब दो बजे एक अज्ञात व्यक्ति टोटो से मंदिर पहुंचा और ऊपरी दान पेटिका का ताला तोड़कर लगभग एक माह का चढ़ावा चोरी कर लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का दावा किया गया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपित की पहचान नहीं हो सकी है। 

---------–------------–-----------

तीन अज्ञात युवकों ने युवक को पीटा, केस दर्ज

 करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर गांव में घर लौट रहे एक युवक के साथ तीन अज्ञात युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनुज कुमार निवासी कमालपुर कोलौरा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

तहरीर के अनुसार 6 जुलाई की रात करीब 10 बजे बरडीहा स्थित पेट्रोल पंप से काम करके लौटते समय कमालपुर के पास टीवीएस राइडर बाइक से आए तीन अज्ञात युवकों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे उसके सिर और चेहरे पर चोटें आईं। आरोप है कि जाते समय आरोपित जान से मारने की धमकी भी देकर फरार हो गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post