Top News

दुष्कर्म के वांछित आरोपित को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्म के वांछित आरोपित को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

करहां (मऊ) : रानीपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध संबंधित धाराओं में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना शीतला प्रसाद पाण्डेय तथा प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग एवं अपराधियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित नीरज पासवान, निवासी खिरियां, थाना रानीपुर, रानीपुर बाजार के मुख्य गेट के पास मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम-पता बताया तथा पुलिस से बचने के लिए भागने का प्रयास करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार आरोपित पर थाना रानीपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 87/2026 में एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म (पॉक्सो एक्ट) का आरोप है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी की पूरी प्रक्रिया सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूरी की गई। गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post