Top News

अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

करहां (मऊ) : अपराध नियंत्रण अभियान के तहत मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर टिप्पकाबाद के पास चेकिंग के दौरान खड़गिलिया निवासी विनय कुमार को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 32 बोर की अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा मोबाइल बरामद हुआ। बिना वैध कागजात के चल रही उसकी मोटरसाइकिल भी सीज कर दी गई है।

फर्जी वीजा के नाम पर ठगी, कोर्ट के आदेश पर दो पर केस

करहां (मऊ) : फर्जी वीजा दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में न्यायालय के आदेश पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बंदीकला निवासी दानिश की तहरीर पर पवई थाना क्षेत्र के कोहड़ा निवासी सरफराज और अरमान पर धोखाधड़ी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों ने 35 हजार रुपये लेकर फर्जी वीजा दिया तथा विरोध करने पर मारपीट कर मोबाइल और 10 हजार रुपये भी छीन लिए। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।



Post a Comment

Previous Post Next Post