गुरु पूर्णिमा पर संतों को सम्मानित कर प्राप्त किया आशीर्वाद
करहां (मऊ) : गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर मुहम्मदाबाद गोहना स्थित उदासीन संगत आश्रम में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण रहा। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान ने श्रद्धालुओं संग आश्रम के महंत सत्यनाम दासजी महाराज का सम्मान कर उनका आशीर्वाद एवं सेवा-वचन ग्रहण किया।
इसके उपरांत सैदपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर मंदिर के पुजारी सुमंत गिरी का भी अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला से स्वागत-सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी ने गुरुजनों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन संतों के आशीर्वचन एवं मंगलकामनाओं के साथ हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रद्युम्न प्रताप, नीलम देवी, मीना देवी एवं पार्वती देवी सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Post a Comment