गुरुपूर्णिमा पर उदासीन आश्रम में उमड़ी श्रद्धा, भक्तों ने की गुरु पूजा व लिया आशीर्वाद
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत के मोहल्ला सैदपुर स्थित उदासीन ऋषि आश्रम में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आश्रम पहुंचकर गुरु पूजा, पूजा-अर्चना एवं गुरु वंदना की तथा महंत श्री सत्यनाम दास महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने गुरु के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। पूरे दिन आश्रम परिसर में भक्ति, सत्संग और गुरु महिमा का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं को संगत एवं गौ माता की सेवा करने का भी अवसर प्राप्त हुआ।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्त ने आश्रम पहुंचकर महंत श्री सत्यनाम दास महाराज के चरणों में नमन किया तथा गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है और गुरु का मार्गदर्शन जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। कार्यक्रम में श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति के व्यवस्थापक सूरज गुप्ता, भोलानाथ गुप्त, शिव कुमार गुप्त, तोयज तिवारी, प्रकाश, सेवादार सोनू यादव, भंडारी सहित अनेक श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित रहे।

Post a Comment