Top News

कौशल विकास प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल

कौशल विकास प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल

करहां (मऊ) : ब्रह्मर्षि श्रीरामकृष्ण सेवा ट्रस्ट, रामनगर खालिसा के तत्वावधान में बुधवार को नगरीपार स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत टेलीकॉम एवं हेल्थकेयर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन अवसर पर विधायक राजेंद्र कुमार ने कहा कि आधुनिक तकनीकी युग में केवल शैक्षणिक डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं के पास व्यावहारिक कौशल होना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में हुनर ही युवाओं की सबसे बड़ी पूंजी है। कौशल विकास प्रशिक्षण उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ सम्मानजनक रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगा। उन्होंने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के आरंभ में प्रबंधक प्रवीण कुमार राय एवं रामसरीख यादव ने मुख्य अतिथि सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का अंगवस्त्र, माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। प्रबंधक प्रवीण कुमार राय ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की कौशल विकास मिशन योजना के तहत युवाओं को टेलीकॉम और हेल्थकेयर क्षेत्र में आधुनिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रशिक्षुओं को रोजगार से जोड़ने की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से इस योजना का लाभ उठाकर अपने भविष्य को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन शबीब रिजवी ने किया, जबकि अंत में रामसरीख यादव ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान इशदत्त यादव, अनिल कुमार, बेचन यादव, राजकुमार, रजनीश राय सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post