सीएचसी में उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गुरुवार को देशभक्ति के माहौल के बीच तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में चिकित्सकों, समाजसेवियों, स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। सभी ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस को एकता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ मनाने का संदेश दिया।
यात्रा के दौरान स्वास्थ्य केंद्र परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता छोटू प्रसाद, रामशरन चौहान, सीएचसी अधीक्षक राम बदन, डा. उत्तम कुमार, डा. सारिक समेत अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे


Post a Comment