Top News

अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को गालिबपुर गांव के पास एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक की पहचान निखिल सोनकर निवासी हलीमाबाद के रुप में हुई।

पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया। मामले में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपित का चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post