बरसात में करहां क्षेत्र की आधा दर्जन सड़कें बदहाल

बरसात में करहां क्षेत्र की आधा दर्जन सड़कें बदहाल

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना एवं रानीपुर ब्लाक से लगे करहां परिक्षेत्र की लगभग आधा दर्जन सड़के बरसात में खस्ताहाल स्थिति में हैं। जिससे आवागमन बेहद प्रभावित हो रहा है। यहां आएदिन किसान, व्यापारी महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे व विद्यार्थी गिर कर चोटिल हो रहे हैं एवं उनके कपड़े खराब हो जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभागों से मांग की है कि उक्त सड़कों की मरम्मत जनहित में बेहद आवश्यक है।

बता दें कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद अनेक लिंक मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे। कुछ का निर्माण एवं मरम्मत कार्य किया गया, लेकिन कुछ सड़के अभी भी खस्ताहाल स्थिति में बनी हुई है। इसके अलावा कई ऐसी अनेक सड़के हैं, जो मानक के अनुरुप कार्य न होने के कारण समय से पहले ही जर्जर हो चुकी है।

करहां-पलिया मार्ग, शमशाबाद-दतौली होते हुए मंडूसरा-मठिया जाने वाला मार्ग, शमशाबाद भांटीकला अंडरपास मार्ग, टड़वा सौसरवां होते हुए घरोहिया मार्ग, सद्धोपुर बड़ी देवरिया मार्ग, गद्दोपुर घुटमा, करहां मार्ग,  दरौरा नई बाज़ार मार्ग अनेक मार्ग ऐसे हैं, जो बेहद जर्जर हो चुके हैं। यहां बरसात के समय में जल जमाव व कीचड़ हो जाता है जबकि सूखे मौसम में धूल-मिट्टी-गिट्टी एवं गड्ढों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासी नागेंद्र सिंह, रवि सरोज, रामजीत यादव, देवंती देवी, धीरेंद्र खरवार, राजकुमार चौहान, चंद्रशेखर भारती, अविनाश सिंह, चंद्रकांत तिवारी, संतोष सिंह मिंटू, वीरेंद्र राजभर आदि ने उक्त सड़कों की शीघ्रातिशीघ्र मरम्मत की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post