Top News

मटका एवं राखी प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को दिया प्रमाणपत्र

मटका एवं राखी प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को दिया प्रमाणपत्र

•पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय सुल्तानीपुर में हुआ पौधरोपण

•यहां राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा व नवोदय की निशुल्क कराई जाती है तैयारी

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र रानीपुर के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय सुल्तानीपुर में शनिवार को रोट्रेक्ट क्लब के तत्वाधान व प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवशंकर राम के नेतृत्व में मटकी एवं राखी प्रतियोगिता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन संदेश दिया गया। बच्चों ने फूलों की सुंदर क्यारियों का निर्माण किया।

रोट्रेक्ट क्लब के अध्यक्ष वेदांत वर्मा, सचिव रचित अग्रवाल सहित सदस्यगणों ने कहा कि इन विद्यार्थियों के अंदर अपार क्षमताएं छुपी हुई हैं। हम इस तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से उनका उत्साहवर्धन कर उनकी सृजनशीलता को सामने लाते हैं। प्रधानाध्यापक शिवशंकर राम ने प्रतिभाग करने वाले व सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हम सभी शिक्षक मिलकर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित व नवोदय परीक्षा की निश्शुल्क तैयारी करवाते हैं। पिछले वर्ष 4 विद्यार्थी इसमें सफल रहे।

इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक विजय नरायन यादव, विज्ञान शिक्षक सत्येंद्र कुमार, परमानंद मौर्य, विजय कुमार मिश्रा, गोविंद चौहान, अजीत यादव, अनुदेशक पंकज सिंह, सुषमा, कुंदन सिंह, चंद्रकला देवी सहित अनेक विद्यार्थी व अभिभावक उपस्थित थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post