विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिला सम्मान, विद्यालय परिसर में हुआ पौधरोपण
करहां, मऊ। रानीपुर ब्लॉक के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय सुल्तानीपुर में शनिवार को रोट्रेक्ट क्लब के सहयोग से मटकी एवं राखी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवशंकर राम के नेतृत्व में हुई प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। बच्चों ने फूलों की आकर्षक क्यारियां तैयार कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रोट्रेक्ट क्लब के अध्यक्ष वेदांत वर्मा और सचिव रचित अग्रवाल ने कहा कि प्रतियोगिताओं के जरिए बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने और उनका उत्साह बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रधानाध्यापक शिवशंकर राम ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा तथा नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की निश्शुल्क तैयारी कराई जाती है। पिछले वर्ष विद्यालय के चार विद्यार्थी इन परीक्षाओं में सफल हुए थे। इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक विजय नरायन यादव, विज्ञान शिक्षक सत्येंद्र कुमार, परमानंद मौर्य, विजय कुमार मिश्रा, गोविंद चौहान, अजीत यादव, अनुदेशक पंकज सिंह, सुषमा, कुंदन सिंह, चंद्रकला देवी समेत विद्यार्थी व अभिभावक मौजूद रहे।





Post a Comment