शमशाबाद से गुरादरी को निकली भव्य जलाभिषेक यात्रा

शमशाबाद से गुरादरी को निकली भव्य जलाभिषेक यात्रा

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के शमशाबाद गांव से गुरुवार को सैकड़ो स्त्री-पुरुष शिवभक्तों का रेला जलाभिषेक के लिए निकला। गाजे-बाजे, डीजे, रथ-झांकी व ध्वज पताके सहित हर-हर महादेव के जयघोष के साथ नंगे पांव कलश लेकर गुरादरी मठ पहुंचे। मठ के पवित्र पाताल गंगा सरोवर में स्नान कर जल उठाया और बाबा घनश्याम साहब का दर्शन-पूजन कर पुनः अपने गांव आकर स्वयंभू शिवमंदिर व मरछुरेश्वर महादेव शिव कुटीर पर जल चढ़ाकर गांव के मंगल की कामना की।

शमशाबाद से मठ गुरादरी की इस जलाभिषेक यात्रा का नेतृत्व शिवभक्त दिनेश सरोज ने किया। समस्त ग्रामवासियों के सौजन्य से निकली इस कलश यात्रा में गाजे-बाजे के साथ गजब का उत्साह और भक्ति भावना देखने को मिली। मंगल गीत गाती महिलाएं, बालिकाएं व उत्साही युवक नंगे पांव नाचते-गाते चल रहे थे। गुरादरी पर गंगा माता और शिवजी की आरती कर संकल्प लेकर पवित्र जल धारण किया और गंतव्य को रवाना हुए। जलाभिषेक यात्रा के कुशल संचालन में नौजवान कार्यकर्ता स्वंयसेवक के रुप में लगे रहे। हर-हर महादेव व बोलबम के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा।


इस जलाभिषेक कलश यात्रा में मुख्य रुप से रवि पासी, गीता देवी, महेंद्र यादव, पिंकी सरोज, सच्चिदानंद कश्यप, उर्मिला देवी, सुरेंद्र पासी, राजमती, उमाकांत पासी, हरिवंश वैरागी, पुष्पा देवी, मरछू राम, मुकेश सरोज, अंजू, काजल, वंदना, अनामिका, सरिता, सीमा, सहित सैकड़ों स्त्री-पुरुष श्रद्धालु चल रहे थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post