Top News

रानीपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रानीपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

करहां (मऊ) : रानीपुर थाना पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को खिरियां गांव निवासी निजामुद्दीन उम्र (56) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, उसके घर पर दबिश के दौरान वह मौजूद मिला, जिसके बाद वारंट की जानकारी देते हुए उसे नियमानुसार हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक निजामुद्दीन के विरुद्ध मु.नं. 1332/21 एवं मु.अ.सं. 306/20 में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवप्रकाश पाठक और हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर सरोज शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post