Top News

याकूबपुर व परवा से गुरादरी को निकली जलाभिषेक यात्रा

याकूबपुर व परवा से गुरादरी को निकली जलाभिषेक यात्रा

करहां (मऊ) : सावन के अंतिम सोमवार के दिन करहां परिक्षेत्र के याकूबपुर व परवा माहपुर के प्राचीन शिवालय में जलाभिषेक करने के लिए भव्य जलाभिषेक यात्रा निकाली गई। पुजारी शिवम गिरी, उपेंद्र सिंह, राजकुमार चौहान व सेवक चौहान के नेतृत्व में निकली यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए चकजाफ़री गांव के वैराग्याश्रम मठ गुरादरी धाम पहुंची। वहां के पाताल गंगा सरोवर से जल लेकर दर्शन-पूजन करके पुनः अपने गांव के शिवजी पर जलाभिषेक किया।

गाजे-बाजे, डीजे, ध्वज-पताका सहित गगनभेदी जयघोष करते हुए श्रद्धालु व व्रती स्त्री-पुरुष नंगे पांव चल रहे थे। यात्रा के सकुशल संचालन में रानीपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार हमराहियों संग स्वयं साथ चल रहे थे। वहीं मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के पुलिसकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था में चक्रमण कर रहे थे।

इस अवसर पर फ़ूलबदन चौहान, पार्वती देवी, कृपाशंकर, विधिचंद्र चौहान, हरिकेश यादव, सुनीता देवी, सुनील यादव, अलचन पासवान, बृजेश चौरसिया, पुष्पा देवी, महेश सिंह, जियालाल चौहान, सरिता कुमारी, शिवकुमार गोंड़, मोनू यादव, रिंकी, रणधीर चौरसिया, प्रियंका देवी सैकड़ों श्रद्धालु चल रहे थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post