श्रद्धा और उत्साह के साथ काली मंदिर पर हुई गांवगढ़ी पूजा

श्रद्धा और उत्साह के साथ काली मंदिर पर हुई गांवगढ़ी पूजा

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के सिया बस्ती गांव स्थित प्राचीन काली मंदिर परिसर में बुधवार को पारंपरिक गांवगढ़ी पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। ग्रामीणों ने निरोग एवं स्वस्थ जीवन, सुख-शांति और समृद्धि की कामना को लेकर विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। पूजा-अर्चना के बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। मुख्य गायक फिरंगी प्रजापति एवं उनकी पार्टी द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों से श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

पूर्व प्रधान गणेश कुमार गोंण ने बताया कि गांवगढ़ी पूजा गांव की पुरानी परंपरा है, जिसका आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है। धार्मिक अनुष्ठान के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भारत परिषद अर्जुन प्रजापति पौहारी, सामू गोंण, दशरथ, मकरध्वज, लक्की प्रजापति, पंकज गोंण, सुभाष यादव, इंद्रदेव, लालमोहन, मगरू प्रजापति, सोनू प्रजापति, गोपाल गोंण, नंदलाल माली, रामबरन गीहवारी, शैलेश प्रजापति, शिवनाथ गोंण, रामजन्म, सचिन प्रजापति, भीम सोनकर, अभिषेक प्रजापति, अवधेश प्रजापति और जवाहिर प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post