बीएसए की माताजी के निधन पर शोकसभा, शिक्षकों व बच्चों ने दी श्रद्धांजलि
करहां (मऊ) : मऊ के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय की माता इंद्रावती उपाध्याय 88 वर्ष के निधन की दुखद सूचना पर मंगलवार को शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय मालव में शोकसभा आयोजित की गई। शिक्षकों एवं बच्चों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मशांति हेतु प्रार्थना की।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार सिंह ने भावुक होकर कहा कि मां का साया जीवन की सबसे बड़ी शक्ति होता है। उनके निधन से उपजे दुख की भरपाई संभव नहीं, लेकिन उनकी स्मृतियां सदैव परिवार को संबल देती रहेंगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
शोकसभा में रामकेर राम, उमेश भारती, राम किशोर राम, स्वतंत्र कुमार सिंह, मनोज कुमार कुशवाहा, फहद अहमद, सूलमती चौहान, आरती सिंह, लहजू राम, सावित्री देवी, धर्मावती देवी, मंती देवी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।


Post a Comment