Top News

अक़ीक़द से मना हजरत मखदूम पीरकिसानी बाबा का 45वां उर्स

अक़ीक़द से मना हजरत मखदूम पीरकिसानी बाबा का 45वां उर्स

•चादरपोशी कर जायरीनों ने मांगी मन्नतें

•सूफियाना कव्वाली से गूंजा माहौल

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के जमालपुर वार्ड संख्या-13 में स्थित हजरत मखदूम पीरकिसानी बाबा का 45वां सालाना उर्स बुधवार देर शाम से देर रात तक अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर सैकड़ों जायरीनों ने मजार पर चादर चढ़ाकर अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी।

उर्स में पहुंचे कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश कर समां बांध दिया। दूर-दराज से आए अकीदतमंदों की भीड़ के बीच आयोजन ने गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। इस दौरान सहाब शाह अशरफी, सोहराब शाह, रुस्तम शाह, अनसू शाह, सोनू अंसारी, आसिफ आकिब, मोहम्मद साकिब, एकराम, वसीम और मुल्तान सहित बड़ी संख्या में अनुयायी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post