Top News

उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संगठन की ब्लाक कार्यसमिति गठित

उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संगठन की ब्लाक कार्यसमिति गठित

शिक्षक हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का लिया संकल्प

करहां (मऊ) : उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संगठन की मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक स्तरीय कार्यसमिति के गठन को लेकर बीआरसी पर एक बैठक आयोजित हुई। इसमें संगठन को मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर चर्चा के बाद ब्लाक कार्यसमिति का गठन किया गया। बैठक में शिक्षकों ने एकजुटता, अनुशासन एवं शिक्षक हितों के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में पूर्व के निर्वाचित सदस्यों में ब्लाक अध्यक्ष सुनील यादव कृष्णन, मंत्री शाहीन सबा नोमानी तथा कोषाध्यक्ष विजय प्रकाश पाठक शामिल रहे। बैठक में सर्वसम्मति से रामराज पाल को संरक्षक, नमन यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शमीम अंसारी को संयुक्त मंत्री, अनिता मोदनवाल, अवधेश सरोज व मनोज कुमार को उपाध्यक्ष, शिवमुनि चौहान को संगठन मंत्री तथा विजय बहादुर निषाद, विवेक चौहान व पंकज कुमार को प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया।

ब्लाक अध्यक्ष सुनील यादव कृष्णन ने कहा कि संगठन की शक्ति शिक्षक साथियों की एकता और सक्रिय सहभागिता में निहित है। कार्यसमिति का गठन संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देगा। बैठक में शिक्षक समस्याओं के समाधान, आगामी कार्ययोजना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों से जिम्मेदारियों का निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करते हुए शिक्षक हितों के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया।




Post a Comment

Previous Post Next Post