गुरादरी धाम की स्वच्छता को योगा टीम ने उठाया बीड़ा
•निस्वार्थ भाव से हर दिन सफाई में जुटे युवा
•श्रद्धालु भी अभियान में कर रहे सहयोग
करहां (मऊ) : करहां स्थित बाबा घनश्याम दास के पवित्र धाम गुरादरी मठ की स्वच्छता को लेकर योगा टीम द्वारा कई दिनों से अनवरत अभियान चलाया जा रहा है। टीम के सदस्यों ने धाम परिसर को पूरी तरह स्वच्छ रखने का संकल्प लेते हुए निस्वार्थ भाव से सफाई की जिम्मेदारी संभाली है। युवाओं के इस प्रयास से मठ की भव्यता, पवित्रता और सुंदरता लौटने लगी है।
रविवार को अमरजीत चौरसिया, देवा यादव, राज केशरी, अभिनव प्रजापति, विपिन तिवारी, राहुल मद्धेशिया समेत योगा टीम के उत्साही युवाओं ने झाड़ू और फावड़ा लेकर पूरे मठ परिसर की सफाई की। अभियान से प्रेरित होकर स्थानीय श्रद्धालु और ग्रामीण भी पहुंचकर सफाई कार्य में सहयोग कर रहे हैं।
योगा टीम के सदस्यों का कहना है कि धाम की स्वच्छता ही बाबा घनश्याम दास के प्रति सच्ची भक्ति और सेवा है। अभियान को लेकर करहां बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों में खासा उत्साह है और युवा टीम के इस सराहनीय प्रयास की जमकर प्रशंसा हो रही है।


Post a Comment