Top News

पीएम मोदी के जन्मदिन पर परिषदीय विद्यालयों में जला आशीर्वाद का दीप

पीएम मोदी के जन्मदिन पर परिषदीय विद्यालयों में जला आशीर्वाद का दीप


•दीपों की रोशनी से जगमगाए विद्यालय

•बच्चों ने लिया सेवा, संस्कार और स्वच्छता का संकल्प

करहां, मऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिवस एवं सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार की देर शाम शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित किया गया। प्राथमिक विद्यालय मालव, नगरीपार, सौसरवां, करहां, उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर, कंपोजिट विद्यालय टड़वा चौबेपुर, माहपुर, कबीराबाद सहित अन्य विद्यालयों में शिक्षकों व विद्यार्थियों ने दीप जलाकर उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

दीपों की कतारों और झालरों की जगमगाहट से विद्यालय परिसर रोशनी से नहा उठे। इससे पहले विद्यालयों में साफ-सफाई कर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। वातावरण में दीपों की आभा के साथ सेवा और संस्कार का संदेश भी झलका। शिक्षकों ने बच्चों को स्वच्छता, सेवा, सद्भाव, संस्कार और सकारात्मक सोच के महत्व से अवगत कराया। बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।

दीप प्रज्वलन केवल रोशनी का उत्सव नहीं, बल्कि ज्ञान के प्रकाश को आगे बढ़ाने का संकल्प भी बना। विद्यालयों में जलाए गए इन दीपों के माध्यम से शिक्षा के उजाले के साथ सेवा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की लौ को निरंतर प्रज्ज्वलित रखने का संदेश दिया गया।



Post a Comment

Previous Post Next Post